फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में विद्यार्थियों ने फूलों संग मनाई होली

आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में होली का पर्व बड़े ही उत्साह, उमंग और भाईचारे के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने रंगों की बजाय फूलों से होली खेलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। गुलाब और गेंदा की पंखुड़ियों के बीच बच्चों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। रंग-बिरंगे फूलों से सजा विद्यालय प्रांगण आकर्षण का केंद्र बना रहा। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक भी होली के रंग में सराबोर नजर आए। सभी ने मिलकर होली के पारंपरिक गीतों पर जमकर नृत्य किया और उत्सव का भरपूर आनंद लिया। बच्चों के साथ शिक्षक भी गानों की धुन पर झूमते दिखाई दिए, जिससे पूरा वातावरण खुशी और उल्लास से भर गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें