फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मां चिंतपूर्णी मंदिर में विशेष हवन पूजा अर्चना, बुधवार को डाली जाएगी पूर्णाहुति

मां चिंतपूर्णी मंदिर में छिन्नमस्तिका जयंती समारोह के उपलक्ष्य पर बुधवार को विशेष हवन पूजा अर्चना की जाएगी। इस लिए मंदिर को रंग बिरंगे फूलों से सुसज्जित किया जा रहा है। मंदिर के पुजारियों द्वारा 24 घंटे निरंतर हवन का आयोजन किया गया है। जिसकी पूर्णाहुति बुधवार सुबह डाली जाएगी। इसके साथ मातारानी को इस दिन विशेष भोग भी लगाया जाता है। पुरोहित डॉ. राम कुमार कौल ने बताया की मंदिर में 24 घंटे का अखंड हवन पाठ किया जा रहा है। जोकि सभी के कल्याण के लिए, सुख समृद्धि के लिए फलदायक होता है। बुधवार को विशेष पूजा अर्चना पूर्णाहुति डाली जाएगी। पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र कालिया , संदीप सन्नी ने बताया कि बुधवार को छिन्नमस्तिका जयंती समारोह पर मंदिर में चल रहे अखंड हवन की पूर्णाहुति, छप्पन भोग भी मातारानी को लगाए जाएंगे। बताया कि माता के भक्त मंदिर में केक लेकर न आएं, इस पर रोक रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें