फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: केंद्रीय विद्यालय बंगाणा में लावारिस कुत्तों के प्रबंधन व रेबीज पर हुआ विशेष जागरूकता सत्र

उपमंडल बंगाणा के केंद्रीय विद्यालय बंगाणा में आज लावारिस कुत्तों के प्रबंधन व रेबीज के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए एक विशेष व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के संगणक कक्ष में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रहे रेबीज विशेषज्ञ एवं उपमंडल बंगाणा के वरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ. राजेश कुमार जंगा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को रेबीज़ रोग, इसके लक्षण, बचाव तथा समय पर उपचार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। डॉ. जंगा ने बताया कि रेबीज़ एक घातक लेकिन पूरी तरह से रोके जाने योग्य रोग है, जिसके प्रति जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। डॉ. जंगा ने विद्यार्थियों को पशुओं के व्यवहार से जुड़े कई मनोवैज्ञानिक पहलुओं पर रोचक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुत्ते हिंसक होने से पहले कुछ संकेत देते हैं, जैसे गुर्राना, दांत दिखाना या शरीर का तनकर खड़ा होना। इन संकेतों को पहचानकर विद्यार्थी स्वयं को सुरक्षित रख सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें