फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: गरीबी से जूझ रहा है ऊना का ये परिवार

ऊना जिले के सोहारी निवासी प्रकाश चंद का तीन सदस्य परिवार गरीबी से जूझ रहा है। प्रकाश चंद खुद दिल का मरीज है। उसकी पत्नी कैंसर से पीड़ित है। एकमात्र सहारा उनका लड़का शिव कुमार की दोनों टांगों की नसें ब्लॉक हो गई हैं। घर केवल लकड़ियों के सहारे खड़ा है। आमदन का कोई साधन नहीं। सहारा हेल्प संगठन ने वहां जाकर देखा और उनके राशन की व्यवस्था की। शिवकुमार जिसकी टांगे बेकार हैं। उसे व्हीलचेयर उपलब्ध करवाई और प्रकाश चंद और उनकी पत्नी के लिए दवाइयों का भी प्रबंध किया है। मामला जिला कल्याण अधिकारी के पास उठाया गया है और तहसील कल्याण अधिकारी विवेक कुमार को जांच पड़ताल करके उचित मदद करने के लिए विभाग ने कहा है। उम्मीद है कि अब विभाग जरूर कुछ करेगा। सहारा पेंशन 6 महीने से बंद है। आमदन का कोई साधन नहीं होने के कारण दो टाइम की रोटी के भी लाले पड़े हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें