फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: शैलेंद्र शर्मा बने राज्य वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष

हिमाचल प्रदेश राज्य वॉलीबॉल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव जिला ऊना के बंगाणा के होटल रजत में संपन्न हुए। रिटर्निंग ऑफिसर एडवोकेट नवीन ठाकुर ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए बताया कि सभी पदों पर निर्विरोध या सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस दौरान वॉलीबॉल प्रेमियों और विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से मतदान प्रक्रिया पूरी की गई। वहीं अखिल भारतीय बॉलीबॉल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर एवं राष्ट्रीय महामंत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। शैलेंद्र शर्मा जिला मंडी को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद के लिए दो सीटों पर डॉ. लोकेंद्र और विधि चंद राणा को बनाया गया। वहीं महासचिव के पद पर मदन राणा कुटलैहड़ को जिम्मेदारी सौंपी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें