कुटलैहड़ के हिमाचल हवेली जोगी पंगा में विधायक विवेक शर्मा के सौजन्य से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। पूर्व में रहे विधानसभा उपाध्यक्ष एवं कुटलैहड़ का नेतृत्व कर चुके स्व. रामनाथ शर्मा को समर्पित पहली श्री मद्भागवत कथा का आरंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा में भक्तजन पारंपरिक परिधानों में सजकर भक्ति और उत्साह के साथ शामिल हुए। विधायक विवेक शर्मा उनकी धर्म पत्नि मृदु शर्मा एवं समस्त परिवार ने विधिवत पूजा अर्चना करके व्यास पीठ आचार्य शिव कुमार शास्त्री का व्यास पीठ पर पूजन करके उपरांत कथा व्यास आचार्य शिव कुमार शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का महत्व और इसकी प्रासंगिकता पर कथा मानव जीवन को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के चारों पुरुषार्थों की ओर ले जाती है। कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोकुल वृंदावन की कहानियों को इतने सजीव और प्रभाव शाली ढंग से प्रस्तुत किया। सुबह आयोजित कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। महिलाओं ने अपने सिर पर जल से भरे कलश उठाए, जबकि पुरुष भक्ति गीतों और जयकारों के साथ यात्रा में सम्मिलित हुए। यात्रा पूरे क्षेत्र में निकाली गई और इसका समापन कथा स्थल पर हुआ।