सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत जेलों में बंद कैदियों की सुविधा के लिए जल्द ही ओपन एयर जिम स्थापित किया जाएगा। एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल ने बताया कि इसके लिए प्रशासन भूमि को चिन्हित कर रहा है। इस प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के बाद मसौदा तैयार करके मंजूरी के लिए भेजा जाएगा ताकि कैदियों को जेलों में सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि ऊना जिला की बनगढ़ जेल में कैदियों को नियमित तौर पर विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से योगाभ्यास भी करवाया जा रहा है और सीएमओ ऊना डॉक्टर एसके वर्मा के दिशा-निर्देशों के तहत सायं समय पर कैदियों का हेल्थ चेक भी करवाया जा रहा है।