फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर के चढ़ावे की गणना का किया निरीक्षण

अंकेश डोगरा Updated Wed, 11 Dec 2024 06:37 PM IST

चिंतपूर्णी मंदिर के सह आयुक्त व एस डी एम अम्ब सचिन शर्मा दोपहर के समय मंदिर के गणना कक्ष में पहुंच गए। जहां मंदिर के चढ़ावे की गणना चल रही थी। यहां एसडीएम ने मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल से चढ़ावे की गणना की प्रक्रिया के बारे में पूरी तरह से जानकारी ली और चढ़ावे की गणना की और रिकाउंटिंग भी करवाई जिसमें चढ़ावे की गणना पूरी तरह से सही पाई गई। एसडीएम ने बताया कि उन्होंने मंदिर में होने वाले नगद चढ़ावे की गणना मशीन के द्वारा भी करवाई है और सोने चांदी की गणना को लेकर एक बदलाव किया गया है जिसमें रोजाना होने वाली सोने चांदी की गणना अब रोज न करके पंद्रह दिन बाद एक साथ की जाएगी। बकायदा सोना चांदी की ये गणना खुद एसडीएम अपने सामने करवाएंगे और इसकी बकायदा फोटोग्राफी भी होगी ही एसडीएम ने बताया कि मंदिर के नगद चढ़ावे की गणना में मंदिर न्यास को मंगलवार का नगद चढ़ावा छ लाख 71हजार प्राप्त हुआ है और मंगलवार को चार ग्राम सोना और दो सौ ग्राम चांदी भी प्राप्त हुई है. बताते चलें कि एसडीएम ने जब से कार्यभार संभाला है वे पूरे अम्ब ब्लॉक में बेहतर व्यवस्थाएं करते नजर आ रहे हैं और चिंतपूर्णी मंदिर की व्यवस्था को भी वे चुस्त दुरस्त करने में लगे हुए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें