फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायपुर मैदान स्कूल में एक दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

Krishan Singh Updated Wed, 11 Dec 2024 05:12 PM IST

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में  उप अग्निशमन केंद्र बंगाणा के सौजन्य से प्रधानाचार्य नरदेव सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न आपदाओं पर आधारित  एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उप अग्निशमन अधिकारी मदन लाल नें विद्यार्थियों को आग से होने वाली विभिन्न घटनाओं के बारे में अवगत करवाया। उनकी देख-रेख में प्रथम अग्निशमन अधिकारी कुलदीप कुमार राणा नें अन्य अग्निशमन अधिकारियों के सहयोग से बच्चों को खाना पाकने के लिए प्रयोग में किए जाने वाले एलपीजी सिलिंडर के लीक होने से लगी आग को बुझाने के तरीके सिखाएं  साथ ही आग का वर्गीकरण करते हुए उसे बुझाने के लिए विभिन्न अग्निशमन यत्रों का इस्तेमाल करना भी सिखाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य नरदेव सिंह के अतिरिक्त,  उप प्रधानाचार्य पवन कुमार, प्रवक्ता रसायन विज्ञान प्रमोद कुमार,  प्रवक्ता भौतिक विज्ञान सुरेंद्र कुमार, अध्यापक सुरेश कुमार सहित समस्त स्कूल स्टाफ,  स्कूल  प्रबंधन प्रधान संतोष कुमारी,  और बीएड प्रशिक्षु पलक, कोमल, तनु, शिवानी, श्वेता, किरण सहित स्वयंसेवी माैजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें