फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2026: तलमेहड़ा स्थित सदा शिव ध्यूंसर महादेव मंदिर में उमड़ी आस्था, तीसरे रविवार लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें

जिला ऊना के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक सदा शिव ध्यूंसर महादेव मंदिर, तलमेहड़ा बहीं में सावन माह के तीसरे रविवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से लेकर शाम तक भगवान शिव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। सावन के पवित्र माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में समाजसेवियों एवं शिव भक्तों की ओर से श्रद्धालुओं की सेवा के लिए कई स्थानों पर लंगर लगाए गए। लंगरों में दाल-चावल, फल, जूस, मिष्ठान और अन्य प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक लंगर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष के साथ भगवान शिव के दर्शन किए। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थानीय लोगों और स्वयंसेवकों ने भी सहयोग किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें