फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में संस्कृत संवाद शिविर का आयोजन

संस्कृत भारती के सौजन्य से आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में चल रहे 10 दिवसीय संस्कृत संवाद शिविर का चौथा दिन संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षिका ललिता ने बच्चों को संस्कृत भाषा को प्रयोगात्मक तरीके से समझाया। उन्होंने संवाद शैली व खेल-खेल में संस्कृत बोलचाल की रोचक विधियां अपनाकर विद्यार्थियों को सहज रूप से संस्कृत बोलने के लिए प्रेरित किया। शिविर में बच्चों की सक्रिय भागीदारी देख कर अभिभावक और शिक्षक वर्ग ने भी प्रसन्नता व्यक्त की। संस्कृत भारती का उद्देश्य संस्कृत भाषा को जीवन में व्यवहारिक रूप से उतारना और बच्चों को इसकी सांस्कृतिक एवं शैक्षिक महत्ता से जोड़ना है। विद्यालय प्रबंधन ने शिविर के सफल संचालन पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रशिक्षिका का आभार प्रकट किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें