फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: भडोलियां खुर्द में ढाबे पर हंगामा, हथियार दिखाकर ढाबा संचालक को धमकाया

ऊना जिला मुख्यालय के भडोलियां खुर्द में एक ढाबे पर गुरुवार रात हंगामा खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार चार युवक एक बोलेरो कैंपर गाड़ी में सवार होकर ढाबे के बाहर पहुंचे और पिस्टल नुमा हथियार दिखाकर ढाबा संचालक को धमकाया। ढाबे पर ही मौजूद एक युवक के चीखने-चिल्लाने पर सभी आरोपी अपनी गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर भाग खड़े हुए। उधर, ढाबा संचालक कुलविंद्र सिंह की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों के दो साथी पुलिस हिरासत में है जबकि मौके पर से फरार हुए युवकों की तलाश अभी जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें