फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Entrepreneurship Development: आरसेटी ऊना का छह दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम संपन्न, प्रतिभागियों को मिले प्रमाण पत्र

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) ऊना में आयोजित छह दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह में ग्राम पंचायत बढेड़ा के नवनिर्वाचित प्रधान एवं पंजाब नेशनल बैंक के सेवानिवृत्त मुख्य प्रबंधक अनिल कटवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए। मुख्य अतिथि अनिल कटवाल ने कहा कि वर्तमान समय में स्वरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक प्रभावी विकल्प बनकर उभरा है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान और कौशल का उपयोग कर अपना उद्यम स्थापित करने तथा आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। ग्राम पंचायत बढेड़ा के उपप्रधान रविंद्र कुमार ने युवाओं को विभिन्न बैंक ऋण योजनाओं का लाभ उठाकर अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, स्वामी विवेकानंद आईटीआई, बढेड़ा की प्रबंध निदेशक मीना ठाकुर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के साथ बैंक की योजनाओं का लाभ लेकर युवा सफल उद्यमी बन सकते हैं। आरसेटी ऊना के कार्यक्रम संचालक एवं संकाय सदस्य आकाश भारद्वाज ने बताया कि संस्थान 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार युवाओं को विभिन्न व्यवसायों से संबंधित निःशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराता है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रतिभागियों को बैंक ऋण योजनाओं से जोड़कर स्वरोजगार स्थापित करने में भी सहयोग प्रदान किया जाता है। समापन समारोह में रविकांत, मिथुन, अवंतिका, मीर चंद, सफल उद्यमी सपना देवी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और प्रतिभागी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें