फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से धार्मिक पर्यटन को लगा झटका, चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को कम रही श्रद्धालुओं की संख्या

पिछले कई दिनों से प्रदेश सहित अन्य राज्यों में हो रही लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसका असर देवभूमि हिमाचल के पर्यटन और धार्मिक पर्यटन दोनों पर पड़ा है। पर्वतीय क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने इस बार चिंतपूर्णी मंदिर की परंपरागत रौनक को फीका कर दिया है। श्रद्धालुओं की अपेक्षा से कम संख्या के कारण रविवार को भी मंदिर में सन्नाटा पसरा रहा। इसी के साथ श्राद्ध शुरू होने के साथ ही मंदिर में और उसके आसपास की भीड़ नहीं देखी गई। पंजाब में बारिश से रास्ते खराब होने के कारण भक्तों को आने-जाने में कमी देखी गई है। स्थानीय प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं, लेकिन भारी बारिश ने इन उपायों को चुनौती दे दी। श्राद्ध शुरू होते ही इस अवसर पर भक्तों की कम उपस्थिति से मंदिर परिसर के साथ ही आसपास के बाजार में भी रौनक की कमी महसूस की गई। मंदिर के वरिष्ठ पुजारी ने बताया कि श्रद्धा और आस्था का महत्व कम नहीं होता, बस मौसम की मार ने इस बार मात्रा प्रभावित की है, जो आने वाले दिनों में सुधर जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें