बीते सोमवार के बाद बुधवार रात एक बार फिर बारिश की बूंदों ने प्रचंड गर्मी से राहत दिलाई है। बुधवार शाम साढ़े सात बजे के बाद एकाएक मौसम खराब हो गया और देखते ही देखते काले बादलों के साथ तेज हवाओं का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद पड़ी बारिश की बूंदों से ऊना वासियों ने राहत महसूस की। बिजली की गड़गड़ाहट भी जारी रही।