ऊना शहर में दोपहर बाद एकाएक बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बारिश की बौछारें पड़ने से स्कूल में छुट्टी के बाद बच्चे अपने गंतव्य की ओर बीच में बारिश से बचाव करते हुए नजर आए तो दूसरी ओर दोपहिया वाहन चालक भी एकाएक हुई बारिश से बचाव करते दिखेंगे। बारिश के साथ चली हल्की सी ठंडी हवाओं ने भी मौसम का रुख राहत भरा कर दिया है। जिससे लोगों को काफी निजात मिली है और लोगों ने उमस भरी गर्मी में बारिश होने से राहत की सांस ली है।