फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन, डीसी ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

उपायुक्त जतिन लाल ने विश्व पशु चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य पर पशुपालन विभाग के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने पशुपालन विभाग द्वारा शनिवार को पशुधन भवन ऊना में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन समग्र रूप से पशुओं और समाज के स्वास्थ्य में पशु चिकित्सकों के महत्वपूर्ण योगदान को सामने लाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सक पशुओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिसका सीधा संबंध मानव कल्याण से है। बता दें, पशु चिकित्सा व्यवसाय के सम्मान के तौर पर हर साल अप्रैल महीने के अंतिम शनिवार को विश्व पशु चिकित्सा दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. गोपाल, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. राधिका शर्मा, डॉ. नवनीत शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें