फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : असूज नवरात्रि पर मां चिंतपूर्णी के दरबार को सजाने की तैयारी शुरू

छिन्नमस्तिका धाम श्री चिंतपूर्णी मंदिर में वीरवार से असूज नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। ये नवरात्रि तीन से 12 अक्टूबर तक चलेंगे। इन नवरात्रि के उपलक्ष पर मां चिंतपूर्णी के दरबार को रंग-बिरंगे फूलों से सजाने की तैयारी शुरू कर दी है। एसडीएम अंब इस मेले में मेला अधिकारी रहेंगे। डीएसपी अंब को पुलिस मेला अधिकारी बनाया गया है। श्राद्धों के खत्म होने के बाद एक बार फिर चिंतपूर्णी मंदिर में बड़े दिनों के बाद श्रद्धालुओं की रौनक दिखेगी। नवरात्रि के दौरान मेला क्षेत्र को 4 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात किए जाएंगे। डीसी ऊना जतिनलाल ने बताया कि वीरवार से शुरू हो रहे असूज नवरात्रि को लेकर मंदिर प्रशासन अपनी तरफ से तैयारी कर रहा है। मेले के दौरान सफाई व्यवस्था चुस्त दुरस्त रहे इसको लेकर खास दिशा निर्देश दिए गए हैं साथ ही श्रद्धालुओं को लाइनों में सुविधाजनक तरीके से दर्शन हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें