चिंतपूर्णी सावन अष्टमी मेले के दौरान बारह अगस्त के दिन चिंतपूर्णी पुलिस को सड़क किनारे एक व्यक्ति बेहोशी की अवस्था में मिला था जिसे उपचार के लिए चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचाया गया था जहां उक्त व्यक्ति बेहोश मिला था उक्त क्षेत्र देहरा थाना में पड़ने के कारण देहरा पुलिस इस मामले को देख रही थी। चिंतपूर्णी अस्पताल में बेहोश लाए गए युवक को जब होश नहीं आया तो उसे टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया था जिसके बाद इस व्यक्ति की टांडा में मौत हो गई। उक्त व्यक्ति के पास से कोई आई डी प्रूफ न होने के कारण व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई थी जिसके चलते देहरा पुलिस ने 72 घंटे तक शव को अपने कब्जे रखा हुआ था, ताकि मृतक के परिवारजनों का और इसके घर का पता चल सके, लेकिन मृतक की शिनाख्त न होने के कारण सोमवार को देहरा पुलिस ने टांडा में मृतक का दाह संस्कार कर दिया। मामले की पुष्टि करते हुए देहरा डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि मेले के दौरान ये व्यक्ति बेहोश मिला था जिसकी टांडा में मौत हो गई है मृतक की शिनाख्त न होने के चलते पुलिस ने इसका दाह संस्कार कर दिया है।