भटोलीकलां और उसके साथ लगते चार गांव के लोग आज पानी की समस्या को लेकर आईपीएच विभाग के दफ्तर का घेराव करने पहुंचे। जहां पर अधिकारी विधायक द्वारा आयोजित बैठक में झाड़माजरी में गए हुए थे, जिस पर ग्रामीण सभी इकट्ठे होकर झाड़माजरी में विधायक की बैठक में पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। हैरानी की बात है कि दो दर्जन से अधिक ग्रामीण मीटिंग स्थल के बाहर बैठे रहे और विधायक मीटिंग छोड़ कर ग्रामीणों से मिलने तक के लिए बाहर नहीं आए। इस दौरान ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की