रक्षाबंधन पर्व पर ऊना रेलवे स्टेशन में यात्रियों की भीड़ रही। रक्षाबंधन पर्व को लेकर यात्री निर्धारित समय पर अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ने के लिए रेलवे की सेवाओं का पूरा लाभ लेते नजर आए। वहीं दूसरी ओर रेलवे काउंटर पर भी कतारों में यात्री पूछताछ के अलावा टिकट बुकिंग की भी करते दिखे।