ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते डंगेहड़ा गांव में तेंदुए की दस्तक से क्षेत्र में दहशत का माहाैल है। गांव में शुक्रवार रात स्थानीय लोगों ने एक तेंदुए को पेड़ पर बैठा हुआ देखा और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। डीएफओ ने लोगों से जंगली जानवरों के रास्ते में न आने की अपील की ताकि जंगली जानवर किसी को नुकसान न पहुंचाए।