विकास खंड हरोली के तहत विभिन्न पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों को लेकर भाजपा के नेता ने भेदभाव करने के आरोप लगाए हैं। इस संदर्भ में गुरुवार को भाजपा नेता धर्मेंद्र राणा की अध्यक्षता में विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों ने विकास खंड अधिकारी हरोली को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष काम दिलाने की मांग उठाई।