उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अटल बिहारी वाजपेई उत्कृष्ट राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में आयोजित एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत योगाभ्यास से हुई। स्वयंसेवियों ने सुबह के नाश्ते के बाद ग्रुप वाइज रिपोर्टिंग की, जिसमें प्रत्येक ग्रुप लीडर ने अपने समूह की गतिविधियों की जानकारी एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी को दी। शिविर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था गोद लिए गए गांव मुच्शाली और नायली में सफाई अभियान। एनएसएस स्वयंसेवियों ने गांव के गरीब नाथ मंदिर, बावड़ी और मुख्य सड़क की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान, गांव के लोग और महिला मंडल के सदस्य भी शामिल हुए और स्वच्छता बनाए रखने के टिप्स आशा वर्कर वीना ने साझा किए। साथ ही, सात दिवसीय शिविर के थीम 'यूथ फॉर माय भारत, यूथ फॉर डिजिटल लिटरेसी' पर वालंटियर दिव्यांशु , अनुराग और परीक्षा ने डिजिटल लिटरेसी के महत्व पर चर्चा की और साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए। इस कार्यक्रम में मुच्शाली पंचायत के उप प्रधान अजय शर्मा और महिला मंडल के सदस्य उपस्थित थे। दोपहर के बाद, दूसरा सत्र 'राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका' और डिजिटल लिटरेसी पर आधारित एक ग्रुप डिस्कशन सेशन आयोजित किया गया, जिसमें युवा एनजीओ ऊना के कार्यकारिणी सदस्य रिसोर्स पर्सन के तौर पर शिरकत की। एनजीओ के प्रेसिडेंट, आशीष, वाइस प्रेसिडेंट ने विशाल सोनी राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका भूमिका और कार्यकारिणी सदस्य सपना ने डिजिटल लिटरेसी पर अपने विचार रखे।