फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: टकारला में श्रीराम कथा के पांचवें दिन दिखी सीता-राम विवाह की झांकी, भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु

पंचायत टकारला में चल रही श्रीराम कथा के पांचवें दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथावाचक निखिल महाराज ने भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण और सजीव वर्णन किया। जैसे-जैसे कथा आगे बढ़ती गई, समस्त वातावरण भक्तिरस में सराबोर होता गया और श्रद्धालु भावविभोर होकर कथा में लीन हो गए। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस अवसर पर पंचायत उपप्रधान राजीव शर्मा, निर्मल सिंह, योगराज शर्मा, दविंद्र लठ, सुभाष लठ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कथा समाप्ति के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। भजनों की मधुर स्वर लहरियों ने ऐसा समां बांधा कि उपस्थित लोग झूम उठे। कथावाचक निखिल द्वारा प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु भक्तिरस में डूबकर थिरकते नजर आए और पूरा पंडाल भक्ति के रंग में रंग गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें