शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में गुरुवार को सप्तमी के दिन दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लग गईं। चिंतपूर्णी थाना के एसएचओ जयराम शर्मा अपनी टीम के साथ व्यवस्था बनाने के लिए मोर्चा संभाले हुए हैं। श्रद्धालुओं को माता रानी के दर्शन के लिए दो से तीन घंटे का समय लग रहा है। लाइनों के लंबी होने के चलते सुगम दर्शन पास सिस्टम को भी कुछ घंटे के लिए बंद कर दिया जा रहा है। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा संख्या पंजाब राज्य से है।