राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंगाणा की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों ने गुरुवार को समाजसेवा की मिसाल पेश की। छात्रों ने गोशाला दमोहड का दौरा किया और वहां पहुंचकर गायों की सेवा, चारा खिलाने व साफ-सफाई का कार्य किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना, करुणा और पर्यावरण संरक्षण की भावना को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने गौशाला परिसर को स्वच्छ रखने का संदेश भी दिया।