जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में शुक्रवार को एनएसएस इकाई रायपुर की ओर से विद्यालय में पानी की टंकी, कमरों तथा विद्यालय को जाने वाले रास्ते की साफ-सफाई की गई। लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।इसके बाद कारगिल विजय दिवस समारोह आयोजित किया। इसमें कैप्टन तिलक ठाकुर मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने बच्चों को अपना काम ईमानदारी से करने व कड़ी मेहनत से जिंदगी में सफल होने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरदेव राणा, कार्यवाहक प्रधानाचार्य विजय कुमार कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार व शोभा, शेर सिंह, निर्मला सुमन, निर्जला आदि मौजूद रहे।