फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लठियाणी में एनएसएस शिविर, योग पर बांटा ज्ञान

Krishan Singh Updated Tue, 28 Oct 2025 01:03 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लठियाणी में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के अंतर्गत आज योग सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योग गुरु रमेश ठाकुर ने एनएसएस स्वयंसेवियों को योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाया और नियमित योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मन को एकाग्र करने और आत्मविश्वास बढ़ाने में भी सहायक होता है। उन्होंने स्वयंसेवियों को दिन की शुरुआत योग से करने की सलाह दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें