अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 6 एचपी इंडिपेंडेंट कंपनी एनसीसी ऊना की ओर से जिले भर में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रविंद्र सिंह के निर्देशानुसार कंपनी के अधीन आने वाले सभी संस्थानों में एनसीसी कैडेट्स की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई। विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों में आयोजित योग सत्रों में कैडेट्स के साथ-साथ शिक्षक व अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में कुल लगभग 2000 लोगों ने योगाभ्यास किया, जिनमें लगभग 1700 कैडेट्स शामिल थे।