फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जवाहर नवोदय विद्यालय में एनसीसी कैडेट्स ने पासिंग आउट परेड में लिया हिस्सा

जवाहर नवोदय विद्यालय में चल रहे एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के 9वें दिन एनसीसी कैडेट्स ने जोश के साथ पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। कैंप में 617 कैडेट्स भाग ले रहे हैं। 10 दिवसीय शिविर में कैडेट्स बीते 8 दिनों के अंदर पसीना बहाकर ड्रिल की बारीकियां सीखीं और आज पासिंग आउट परेड के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल आरके सैनी सेना मेडल ने कैडेट्स को संबोधित भी किया गया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आपने बीते 8 दिनों के अंदर जो अपने अंदर अपने जीवन में बहुत सारी बहुमूल्य जानकारियां सीखी और समय की पाबंदी एवं अन्य विषयों के बारे में सीखा उन्हें अपने व्यवहारिक जीवन में लागू करने का प्रयास करें। आप अपने जीवन को और सफल बनाने के लिए इससे प्रेरणा लेकर अपने जीवन के लक्ष्य को बड़ी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने सभी कैडेट्स के उज्जवल भविष्य की कामना की।इसके उपरांत वन विभाग ऊना से रेंज ऑफिसर राजीव ठाकुर ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित किया। उन्होंने कैडेट्स को रेप्टाइल एनिमल्स, वन की आग और पौधारोपण के बारे में बहुमूल्य जानकारी दी। रोहित ठाकुर व एनसीसी अधिकारी एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय मैं पौधारोपण भी किया। इस उपलक्ष पर छठी हिमाचल प्रदेश स्वतंत्र कंपनी एनसीसी ऊना के सभी स्टाफ सदस्य एवं एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें