छठी एनसीसी स्वतंत्र कंपनी ऊना की ओर से पेखुबेला में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में दूसरे दिन एनसीसी कैडेट्स ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। एनसीसी विषय के संबंध में विभिन्न जानकारियों को हासिल किया। कैडेट्स के लिए मुख्य आकर्षण ड्रिल रही। ड्रिल के प्रशिक्षण के दौरान सभी 617 कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने अनुशासन की बुनियाद मानी जाने वाली ड्रिल के महत्व को समझा। अधिकारियों ने बताया कि ड्रिल के बिना किसी भी कैडेट्स में अनुशासन की भावना का आना संभव नहीं है। सभी कैडेट्स को चार कंपनियों अल्फा ,ब्रैवो, डेल्टा एवं चार्ली में विभाजित किया गया है। सभी कैडेट्स ने ड्रिल को सिखने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ड्रिल का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन की भावना, जोश की भावना व आदेश को मानने की भावना होता है। इस उपलक्ष्य पर एनसीसी अधिकारी जरनैल सिंह राणा, विजय कुमार, कमलजीत चंदेल, संजय वशिष्ट संजय वशिष्ठ, सुरेश कुमार, सुनील कुमार, ललित शर्मा, प्रियंका जसवाल, रामपाल शर्मा, जीसीआई अनुकांक्षा, वरिष्ठ सुनील कुमार, सूबेदार सुनील सिंह, हवलदार प्रभु, मोहन कुमार, सुमेश चंद, राजेश कुमार, कुलविंदर राणा, मनीष कुमार, संजीव कुमार, वह छठीं हिमाचल प्रदेश स्वतंत्र कंपनी एनसीसी ऊना के कार्यालय अधिकारी विपिन शर्मा, अभिषेक कुमार, रमन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।