नंगल पुलिस ने 28 ग्राम नशीले पाउडर सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान अजय निवासी गांव बरारी के तौर पर हुई। युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने अदालत में पेश किया और माननीय न्यायाधीश ने गिरफ्तार युवक को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए यह जानकारी थाना प्रभारी नंगल इंस्पेक्टर राहुल शर्मा ने दी।