फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: मानसून सीजन को देखते हुए नगर निगम ऊना में फॉगिंग और नालियों की सफाई का अभियान शुरू

नगर निगम ऊना की ओर से आगामी मानसून सीजन के मद्देनजर शहर में विशेष स्वच्छता एवं जन स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए फॉगिंग तथा जलभराव की समस्या से निपटने के लिए ड्रेनेज सिस्टम की व्यापक सफाई की जा रही है। नगर निगम ऊना के आयुक्त एवं एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने जानकारी दी कि विशेष फॉगिंग अभियान के अंतर्गत मिनी सचिवालय परिसर, जिलाधीश कॉलोनी, वार्ड नंबर 9 तथा संतोषगढ़ रोड क्षेत्र में फॉगिंग कार्य किया गया ताकि मच्छरों के प्रकोप एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम को सुनिश्चित बनाया जा सके। इसके अतिरिक्त निगम क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए ड्रेनेज लाइनों, नालियों और जल निकासी मार्गों की समुचित सफाई की जा रही है ताकि बारिश के दौरान पानी की निकासी सुचारू रूप से हो और नागरिकों को असुविधा न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें