फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: विधायक विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ के 17 जरूरतमंद परिवारों को दी 1.91 लाख की आर्थिक सहायता

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए एक सराहनीय पहल करते हुए 17 परिवारों को कुल 1 लाख 91 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। यह सहायता राशि बुजुर्गों की दवाई, बच्चों की पढ़ाई तथा अन्य जरूरी घरेलू आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रदान की गई। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के हर जरूरतमंद परिवार तक समय पर आर्थिक सहायता पहुंचाना है, ताकि किसी भी परिवार को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि समाज में कई ऐसे परिवार हैं, जिन्हें अचानक आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है और ऐसे समय में जनप्रतिनिधि का कर्तव्य बनता है कि वह उनकी मदद के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास है कि मेरे देव तुल्य कुटलैहड़ परिवार को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े और हर व्यक्ति को समय पर मदद मिलती रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें