फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक विवेक शर्मा ने वसाल में सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने मंगलवार को अपने क्षेत्र के जल शक्ति विभाग विश्राम गृह, वसाल में अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की जन समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने लोगों की शिकायतों और मांगों पर विस्तार से चर्चा की तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि उनका लक्ष्य जनता की समस्याओं का समाधान उनके घरद्वार पर करना है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन का वास्तविक उद्देश्य जनता की सेवा है, और इसी भावना से वे लगातार क्षेत्र के हर हिस्से में जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें