राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां में जिला स्तरीय अंडर-19 बाल टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक विवेक शर्मा ने किया। कार्यक्रम का आगाज़ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ हुआ। विधायक विवेक शर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है। खेलों से न केवल शारीरिक और मानसिक विकास होता है बल्कि आपसी भाईचारे और टीम भावना को भी मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेल सुविधाओं के विस्तार और प्रतिभाओं को निखारने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस प्रतियोगिता में जिले भर से दर्जनों टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट में वॉलीबॉल, कबड्डी, बास्केटबॉल सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा।