कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने बुधान ग्राम पंचायत का दौरा कर वीबी-जी राम जी मजदूरों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मनरेगा मजदूरों को ग्लव्स वितरित किए और उनके साथ संवाद कर कार्यस्थल पर आने वाली समस्याओं एवं सुविधाओं को लेकर जानकारी हासिल की। विधायक विवेक शर्मा ने मजदूरों से पूरे मामले की जानकारी ली और घटना से जुड़े तथ्यों को विस्तार से सुना। उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से बातचीत कर मुआवजे की प्रक्रिया और अब तक हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी हासिल की। विधायक ने अधिकारियों को मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि प्रभावित परिवार को जल्द से जल्द राहत मिल सके। इस मौके पर केवल कृष्ण शर्मा संदीप कुमार आदि गणमान्य मौजूद रहे।