कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और गरीब परिवारों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विधायक विवेक शर्मा ने पंचायत डीहर, थानाकला और दोबड के कुल 120 परिवारों को स्प्रे पंप तथा 50 परिवारों को मशीनें प्रदान कीं। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और विधायक का आभार जताया। खंड बिकास भवन बंगाणा में इस कार्यक्रम में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने मुख्यतिथि शिकरत करके संबोधन में कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य कुटलैहड़ की गरीब जनता की आर्थिकी को सुदृढ़ करना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार और उनके व्यक्तिगत प्रयासों से क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है ताकि किसानों, मजदूरों और छोटे व्यवसायियों को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि खेतीबाड़ी से जुड़े परिवारों को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है ताकि उनकी आय में बढ़ोतरी हो और जीवन स्तर सुधरे। विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मल्टी टास्क वर्करों को सम्मानित कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि समाज में जमीनी स्तर पर सेवा देने वाले इन कर्मचारियों को सम्मानित करना उनका कर्तव्य है। अब किसानों और मजदूरों की आर्थिक मजबूती के लिए उपकरण और मशीनें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में पिछले एक वर्ष में कई विकास कार्य पूरे किए गए हैं।