कुटलैहड़ के स्वर्गीय राजा महेंद्र पाल की जयंती पर कुटलैहड़ में महा-वृक्षारोपण अभियान का आगाज। राकेश राणा बंगाणा ऊना -- जिला ऊना के कुटलैहड़ में रियासतकाल के राजा रहे दिवंगत महेंद्र पाल की जयंती पर क्षेत्र के लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का एक संदेश दिया। महेंद्र पाल के पौत्र शिवेंद्र पाल कुटलैहड़ ने उनकी स्मृति में कुटलैहड़ पाैधरोपण महाभियान 2026 का शंखनाद किया। इस अभियान की शुरुआत आज ग्राम पंचायत रायपुर मैदान से की गई। अभियान के पहले दिन रायपुर मैदान में पर्यावरण संरक्षण को लेकर भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के दौरान शीशम, खैर, सफेदा जैसी इमारती लकड़ियों और विभिन्न प्रकार के फलदार आम,अमरूद,जामुन,आंवला आदि प्रजातियों के लगभग 100 पौधे रोपे गए। इस मौके पर शिवेंद्र पाल कुटलैहड़ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनके दादा राजा महेंद्र पाल का प्रकृति और इस क्षेत्र से गहरा लगाव था।