कुटलैहड़ कांग्रेस सेवादल के महासचिव भूषण शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अरलू पंचायत के उपप्रधान भूषण शर्मा ने कहा कि इस्तीफा जिलाध्यक्ष को भेज दिया है। साथ ही फोन के माध्यम से भी सूचित किया है। उपप्रधान भूषण शर्मा ने कहा कि लगातार 17 वर्ष कांग्रेस पार्टी की सेवा की है। लेकिन अब हमारा पूरा समर्थन भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कुमार भुट्टो को है। भूषण शर्मा ने कहा कि देवेंद्र कुमार भुट्टो एक समाजसेवी हैं और केवल जनता की सेवा करने पर विश्वास रखते हैं। बीते 30 वर्षों से सक्रिय राजनीति में हैं।