उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अरलू स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवियों ने वीरवार सुबह के सत्र में एनएसएस प्रभारी राजपाल कुटलैहड़िया व सहप्रभारी रूमा कुमारी की देखरेख में प्रभातफेरी निकाली। इसके बाद सभी स्वयंसेवियों ने योगाभ्यास सीखा। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुरेश कुमार की अध्यक्षता में स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर व आसपास स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया तथा आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। वहीं, बौद्धिक सत्र में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र अरलू की प्रभारी डॉ. दीपिका भारद्वाज ने सभी स्वयंसेवियों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूक किया। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी राजपाल कुटलैहडिया, सह प्रभारी रूमा कुमारी सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।