विकास खंड बंगाणा की करमाली पंचायत की प्रधान दर्शना देवी ने पंचायत स्तर पर नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाते हुए उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नशा समाज, विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए घातक है और इससे बचाव के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। प्रधान दर्शना देवी ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों, युवाओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लेकर नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।