फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: रोगी कल्याण समिति थानाकलां की बैठक में अस्पताल सुधार को लेकर हुए महत्वपूर्ण निर्णय

थानाकलां में रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने की। बैठक में अस्पताल भवन के निरीक्षण, उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति तथा आय-व्यय का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। विधायक विवेक शर्मा ने अस्पताल में और अधिक सुधार लाने पर बल देते हुए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दे रही है और थानाकलां अस्पताल को भी मॉडल अस्पताल बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। इस बैठक में कार्यकारी एसडीएम अमित शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश कुमार, सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही कुटलैहड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम आसरा शर्मा ने भी बैठक में भाग लेकर आमजन की स्वास्थ्य संबंधी अपेक्षाओं को रखा। बैठक में अस्पताल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, दवाइयों की उपलब्धता, स्वच्छता व्यवस्था तथा चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें