फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: भैया दूज पर महिला से वसूला किराया, संज्ञान लेने के बाद एचआरटीसी ने लौटाए पैसे

भैया दूज के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से महिलाओं के लिए यात्रा पर छूट की घोषणा के बावजूद बिलासपुर डिपो की एक बस में परिचालक ने महिला यात्री से पूरा किराया वसूल लिया। जानकारी के अनुसार, यह घटना बिलासपुर डिपो की लुधियाना जा रही बस में हुई, जिसमें कुछ महिलाएं बिलासपुर से लठियाणी तक सफर कर रही थीं। महिला यात्री ने जब थोड़ी देर बाद परिचालक को बताया कि भैया दूज पर महिलाओं के लिए किराये में छूट है, तो परिचालक ने कहा कि इस संबंध में कोई अधिसूचना प्राप्त नहीं हुआ है। हालांकि, जब इस घटना की जानकारी मीडिया में आने के बाद विभागीय स्तर पर संज्ञान लिया गया, तो संबंधित परिचालक को डिपो प्रशासन की ओर से फोन किया गया, जिसके बाद उसने महिला को वसूल की गई राशि वापस कर दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें