फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: बंगाणा में हुआ 48वीं सीनियर थ्रो बॉल चैंपियनशिप के लिए हिमाचल के खिलाड़ियों का चयनित

48वीं सीनियर थ्रो बॉल चैंपियनशिप का आयोजन रांची में किया जाएगा, जिसमें हिमाचल प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया गया है। यह चयन शुक्रवार को आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में आयोजित ट्रायल के माध्यम से किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए हिमाचल टेक्निकल बोर्ड के चेयरमैन यशवीर सिंह राणा ने बताया कि पुरुष वर्ग में कीर्ति लाल, शिवांग, अनिकेत और शशांक का चयन किया गया है। वहीं महिला वर्ग में अंशी, समीक्षा और शत्ताक्षी ने अपनी प्रतिभा के बल पर टीम में स्थान बनाया है। राणा ने बताया कि ये खिलाड़ी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए रांची में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चयन के इस मौके पर अमन शर्मा, समीर, आर्यन व कोच तीक्ष्ण भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें