फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हैदराबाद में चल रही 47वीं नेशनल सीनियर थ्रो बॉल चैंपियनशिप में हिमाचल की लड़कियों ने मुंबई और लड़कों ने केरल को हराया

हिमाचल प्रदेश सीनियर थ्रो बॉल चैंपियनशिप खेलकूद प्रतियोगिता चल रही हैं। यह खेलकूद प्रतियोगिता तेलंगाना के हैदराबाद के बर्ड एंड डीड महाविद्यालय हयातनगर में हो रही हैं। इस 47वीं नेशनल थ्रो बाल चैंपियनशिप खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहले मैच में लड़कियों ने तेलंगाना राज्य स्थान के साथ बढ़िया प्रदर्शन करने के उपरांत क्वार्टर फाइनल मैच में मुंबई को हराया और लड़कों की टीम ने गुजरात की टीम से बढ़िया प्रदर्शन करने के उपरांत क्वाटर फाइनल मैच में केरला को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं पर हिमाचल प्रदेश थ्रो बाल एसोसिएशन के महासचिव जोगिंद्र देव ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश की टीमें अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं पर तेलंगाना के हैदराबाद में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़िया मैनेजमेंट करने के लिए थ्रो बॉल फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव रमन साहनी, थ्रो बॉल तेलंगाना प्रदेश के अध्यक्ष कृष्णा रेड्डी, रेफरी बोर्ड के अध्यक्ष श्रीकांत, संजीव कुमार, गौतम सुमन,जमील, राष्ट्रीय कोच यशवीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी ने आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें