फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगरेट: गांव दियोली में अवतार सिंह के घर के ऊपर हाई वोल्टेज विद्युत लाइन, डर के साये में जी रहा परिवार

गगरेट क्षेत्र के गांव दियोली के वार्ड 6 के अवतार सिंह का परिवार उसके आबादी घर के ऊपर से जाने वाली हाई वोल्टेज विद्युत लाइन के चलते डर के साए में जीने को मजबूर है। अवतार सिंह ने बताया कि बीते दिन उनके घर के आंगन में हाई वोल्टेज विद्युत लाइन की एक तार टूटकर गिर पड़ी, जिससे उनके परिवार सदस्य बाल-बाल बच गए।  अवतार ने बताया कि बिजली विभाग को कई बार लिखित व टेलीफोन के माध्यम से गुहार लगा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अवतार ने कहा कि उनकी समस्या को कोई भी नहीं सुन रहा है। उन्होंने कहा कि इस लाइन से भविष्य में उनके परिवार के साथ कोई अनहोनी हुई तो सारी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें