फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : स्वास्थ्य मंत्री बोले- राज्य सरकार 200 पद डॉक्टरों के और 600 पद नर्सिंग क्षेत्र में भरने जा रही है

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और सैनिक कल्याण मंत्री डॉ (कर्नल) धनी राम शांडिल ने रविवार को सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी का दौरा किया तथा अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और अस्पताल प्रबंधन को स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं को और बेहतर बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में मरीजों से वार्तालाप की और उनका कुशलक्षेम जाना। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की राज्य के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में राज्य सरकार 200 पद डॉक्टरों के और 600 पद नर्सिंग क्षेत्र में भरने जा रही हैं ताकि अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को दूर किया जा सके और लोगों को बेहतर चिकित्सीय इलाज मिल सके। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू ने कहा कि राज्य सरकार चिंतपूर्णी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ साथ अन्य विकासात्मक कार्यों को अंजाम दे रही जिससे स्थानीय लोगों को अच्छी सुविधाएं मिलेगी। उन्होंने कहा कि अम्ब अस्पताल में 55 लाख की अल्ट्रासाउंड मशीन, 32 लाख से अम्ब अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर के लिए विभिन्न उपकरण तथा अस्पताल में ऑक्सीजन पाइप लाइन के लिए 18 लाख की राशि खर्च की जाएगी ताकि लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री से सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी को यात्री भवन चिंतपूर्णी में शिफ्ट करने की मांग की। लोगों ने कहा की वर्तमान सिविल अस्पताल में लोगों को आने जाने में काफ़ी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से मिले इसके लिए उचित कदम उठायें जाने का आस्वासन दिया। इस मौके पर उपमंडलाधिकारी सचिन शर्मा, सीएमओ डॉ. संजीव वर्मा, एमएस संजय मनकोटिया, डीपीओ नरेंद्र कुमार, ज़िला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, नारी उप प्रधान सुरिंदर, छपरोह प्रधान शशि कालिया, सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें