फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: नायली में होली के रंगों संग गुगा जाहरवीर महाराज की कथा, उमड़े श्रद्धालु

क्षेत्र की नगर पंचायत मुच्छाली के नायली गांव में लोकदेवता गुगा जाहरवीर महाराज की पावन कथा का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और होली के उल्लास के साथ किया जा रहा है। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और रंगमय हो उठा। कथा के अवसर पर दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथावाचक प्रमोद कुंज की ओर से गुगा जाहरवीर महाराज के जीवन, पराक्रम तथा लोककल्याणकारी प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है। भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे नजर आए और जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। आयोजन समिति ने बताया कि कथा के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें